Saturday, December 15, 2018


       *राधिका श्याम बिन*
        -----------------------


पिया मिलन के आस बिन
हरपल प्रति क्षण स्वांस गिन....!

ज्ञान कर्ज ज्यों ,सुन ले मोहन,
लागि लगन अब नही चुकत है प्रेम रिन।

तोहे पुकारे  कहे राधिका,
अब हम कछु नाही, मोर मुकुट घन श्याम बिन....

पिया मिलन के आस बिन
हर पल प्रतिक्षण स्वांस गिन....

भव से पार लगाते मोहन
मन व्याकुल ,तोहे पुकार बिन...

पिया मिलन की आस बिन...
हरपल प्रतिक्षण स्वांस गिन....!

भाव अगर हो मोहे सांवरियां
मने मिलो तुम प्यास बिन

जो जग ढूंढो आन मिलोगे
पल भर के तलाश बिन.....।


तोहे पुकारे  कहे राधिका,
अब हम कछु नाही, मोर मुकुट घन *श्याम बिन....!*

~~~~~~~~~~~~~~~~

मिथिलेश पाठक
"धुमकेतु"
सूरजपुर छ• ग•
,१५/१२/१८
समय ०८:१० बजे शायं

Friday, December 14, 2018

स्वर्णिम सवेरा

चलो सूरज से आगे जाना
तम को है अब दूर भगाना

घोर निशा की अंधियारी
में  उषा काल को लेकर आना

अब प्रकाश को यह दिखलाना
मुझसे ही तुम हो बतलाना

नव प्रभात का दीप जलाकर
उजियारी का शोर मचाना,

चलो सूरज से आगे जाना
तम को है अब दूर भगाना।

अहंकार का भेद मिटाना
मानवता का गीत सुनाना,

समय  रथ का चक्र रुक रहा
पुनः उसे मार्ग दिखलाना।

नव उत्थान की रश्मियों संग
गीत अमरता के अब गाना,

चलो सूरज से आगे जाना
तम को है अब दूर भगाना।

🌞सुप्रभात🌹

🌷धूम केतु🌷 24/04/2016.

        पनघट

सूना पनघट , राह निहारे
रस्ता, देखे जी नन्दलाल जी।।

कहे राधिका ओ री सखी!
मोहे यहीं मिले  थे घनश्याम जी।

श्याम वरण ज्यों सांझ हुई थी
भोर लालिमा भई मेरी लाज जी

नयन बावरे राह निहारे
रस्ता,देखे जी नंदलाल जी।

चित सांवरे गोधूरि बेला
पिया मिलन के आस सी

पनघट में मोहे श्याम मिलेंगे
हरपल  जगी मिलन की प्यास जी।

घट घट वासी ,मैं तेरी दासी
मोहे मिलते पनघट पर आय जी ।

सूना पनघट राह निहारे
रस्ता ,देखे जी नन्दलाल जी।

🌷मिथिलेश पाठक"धूमकेतु"
०९/१२/२०१८,प्रातः ०७:३३